स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए विधायक निषाद

देवरीबंगला| गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवरसिंह निषाद खामतराई स्कूल के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में सम्मिलित हुए। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विधायक निषाद ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय का वार्षिकोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होता, बल्कि यह छात्र-छात्राओं की रुचि, प्रतिभाओं और शैक्षणिक प्रगति का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का अवसर भी होता है। ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जनपद सदस्य चितरेखा साहू, नरेश सोनी, सरपंच तरण रजक, सरपंच नेमिन साहू, दिलीप साहू उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *