लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल एमबीएस और जेके लोन में डेढ़ घंटे तक किया निरीक्षण। बिरला ने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ एमबीएस की न्यू बिल्डिंग, पुरानी बिल्डिंग, हॉस्पिटल परिसर में खाली जगह और रेन बसेरों का लिया जायजा। साथ ही इमरजेंसी वार्ड, आई सी यू वार्ड का भी निरीक्षण किया। हॉस्पिटल में मरीजो को होने वाली परेशानियों को देखा। वही हॉस्पिटल परिसर में खाली पड़ी हुई जगह को उपयोग में लेने को कहा व्यर्थ ओर खाली बिल्डिंग को भी रेनोवेशन कर मरीजों के लिए उपयोग में लिया जाने का निर्देश दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि पूरे हॉस्पिटल का नया प्लान बनवाएगे जो मरीजों की व्यवस्था के अनुकूल हो उसे मरीजों की आवश्यकताओं के अनुसार पूरा करेंगे। एमबीएस की बिल्डिंग बहुत पुरानी हो चुकी है इसे जीणोद्धार की जरूरत है। नई बिल्डिंग जो बनी है उसमें कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियां है और यहां मेडिकल स्टाफ, मेडिकल इक्विपमेंट की कमी है। इन सभी की व्यवस्थाएं की जाएगी ताकि एक ही छत के नीचे सभी मरीजों का अच्छे से इलाज हो सके। यहां के सभी चिकित्सक अच्छे और अनुभवी है। किसी भी व्यक्ति को निजी हॉस्पिटल नहीं जाना पड़े। सरकारी हॉस्पिटल में जो भी आवश्यकता है उसे पूरा करेंगे। हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग बन चुकी है। इन बिल्डिंगों में आंशिक कमियां हैं। फर्नीचर इक्विपमेंट उन्हें पूरा करेंगे और इसके साथ-साथ चिकित्सा कर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ अन्य स्टाफ सभी को एक साथ जोड़ेंगे। जब तक यह सब एक साथ नहीं जोड़ सकते चिकित्सा व्यवस्था अच्छी नहीं हो सकती आने वाले एक वर्ष में इस का पूरा प्लान हो यह राज्य का महत्वपूर्ण हॉस्पिटल होगा। इस हॉस्पिटल में जो भी लोग आए उनकी व्यवस्था अच्छे से हो गरीब लोगों का इलाज समय से हो सके। बिरला ने यहा मौजूद मरीजो को फल वितरण किए।


