स्पेन के कई शहरों में भारी बारिश से बाढ़:गाड़ियां बही, दो लोग लापता; मदद के लिए सेना तैनात

स्पेन हाल ही में भीषण गर्मी से जूझ रहा था, लेकिन अब बाढ़ की चपेट में है। यहां शनिवार को भारी बारिश और DANA नाम के तूफान के कारण बाढ़ आ गई है। स्पेन की क्वील्स नदी, लोब्रेगाट नदी और एल कार्डेनर नदी उफान पर है। वहीं, स्पेन के बार्सिलोना (कैटेलोनिया) में बाढ़ से दो लोग लापता हो गए। स्पेन के शहर ताराजोना में 11 जुलाई को एक घंटे में 100 मिमी (3.9 इंच) बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण सड़कों पर पानी भर गया। कई कारें पानी में बह गईं और घरों-इमारतों को भारी नुकसान हुआ। प्रभावित इलाकों में मदद के लिए सेना को तैनात किया गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्पेन में भारी बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… मौसम एजेंसी ने बारिश की चेतावनी दी स्पेन की मौसम एजेंसी AEMET ने उत्तरी और पूर्वी स्पेन में 30-40 मिमी प्रति घंटा बारिश और ओलों की चेतावनी दी। यह मौसमी बदलाव हीट डोम के कारण था, जिसने यूरोपीय देशों में तापमान को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया था। जून में स्पेन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। स्पेन में पिछले साल बाढ़ से 205 लोगों की मौत हुई थी स्पेन में नवंबर 2024 में भीषण बाढ़ आई थी। जिसमें कम से कम 205 लोगों की मौत हो गई थी। स्पेन के वैलेंसिया में 29 अक्टूबर को सिर्फ आठ घंटे में 12 इंच बारिश हुई थी। इतनी बारिश सालभर में होती है। भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ गई थी, जिससे कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का मौका नहीं मिला पाया। स्पेन के हालिया इतिहास में यह पहली बार था, जब इतने लोगों की बाढ़ से मौत हो गई थी। BBC के मुताबिक, स्पेन में इससे पहले साल 1973 में सबसे बड़ी बाढ़ आई थी। तब 150 लोगों की मौत हुई थी। उससे पहले 1957 में वैलेंसिया शहर में भीषण बाढ़ आई थी, इसमें 81 लोगों की मौत हो गई थी। ———————————— स्पेन में हीटवेव से 60 साल का रिकॉर्ड टूटा:तापमान 46 डिग्री पहुंचा; पुर्तगाल, इटली और क्रोएशिया में रेड अलर्ट, PHOTO देखें यूरोप के कई देश भीषण हीटवेव की चपेट में हैं। स्पेन में सबसे ज्यादा गर्मी है, जहां के ज्यादातर इलाकों में 29 जून को तापमान 46°C दर्ज किया गया, जो देश का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले स्पेन के सेविले में आखिरी बार जून, 1965 में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *