स्पोर्ट्स कन्वोकेशन कल…11 को गोल्ड, 82 को सिल्वर व 63 को मिलेगा ब्रॉन्ज

राज्य के विश्वविद्यालयों के इतिहास में पहली बार स्पोर्ट्स सह कल्चरल कन्वोकेशन छह फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। इसमें नेशनल और स्टेट लेवल पर खेल और कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 120 खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें 11 को गोल्ड मेडल, 82 को सिल्वर मेडल और 63 को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया जाएगा। मंगलवार को वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा शहीद चौक स्थित मुख्यालय में प्रेस से बातचीत के क्रम में उपरोक्त जानकारी दी। कहा कि समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलपति संतोष कुमार गंगवार होंगे। वहीं विशिष्ठ अतिथि ओलंपियाड मनोहर टोपनो होंगे। वीसी ने कहा कि समारोह में 120 खेल और कला प्रतिभाओं के बीच कुल 156 मेडल वितरित किए जाएंगे। कन्वोकेशन में शामिल होने वाली प्रतिभाओं को बुधवार को मदन मोहन मालवीय टीचर्स प्रशिक्षण सेंटर (पूर्व एकेडमिक कॉलेज सह गेस्ट हाउस) में 11 बजे से शाम चार बजे तक ब्लेजर और स्कार्फ वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद मेहता, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. प्रीतम कुमार, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. वीके सिन्हा, राजेश गुप्ता समेत अन्य थे। बताते चलें कि विवि स्थापना 1960 में हुई थी, तब पहले वीसी डॉ. विष्णुदेव नारायण सिंह और डीएसडब्ल्यू डॉ. एमएल दास थे। तब से विवि खेल और कला के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। पूर्णिमा, सुमराय, सरोजनी, सलीमा सहित कई यहीं से पढ़े रांची यूनिवर्सिटी से पढ़े स्टूडेंट्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सफल रहे हैं। इनमें पद्मश्री व द्रोणाचार्य विजेता पूर्णिमा महतो, ओलंपियाड लिस्ट में रीना कुमारी, निक्की प्रधान और सलीमा टेटे हैं। वहीं सुमराय टेटे को ध्यानचंद अवार्ड मिला है। इसी प्रकार पुलिस वर्दी में आईपीएस अधिकारी बन सरोजनी लकड़ा और एमेल्डा एक्का रांची यूनिवर्सिटी का मान बढ़ा रहीं हैं। आरयू के ड्रीम प्रोजेक्ट : रांची विवि खेल से जुड़े कई ड्रीम प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहा है। इसमें वालीबॉल, बॉस्केट बॉल और टेनिस के लिए सिंथेटिक कोर्ट का निर्माण शुरू है। अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। वीसी डॉ. सिन्हा ने बताया कि प्रतिभा को पहचान कर प्रशिक्षण देने, खेल विज्ञान विभाग की स्थापना, खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *