स्पोर्ट्स कॉलेज में तीज मनाई, लोकगीत पेश किए , वंदना हंस को रानी का खिताब

भास्कर न्यूज | जालंधर सरकारी आर्ट्स व स्पोर्ट्स कॉलेज में तीज का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। प्रिंसिपल डॉ. रणबीर सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और पंजाब के पारंपरिक तरीके से इस त्योहार को सेलिब्रेट किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल ने बताया कि सावन महीना और तीज के त्योहार का महत्व काफी अहम है और यह पंजाब के हर गांव में मनाया जाता है। कॉलेज स्टूडेंट्स की तरफ से पंजाबी सभ्याचार को समर्पित अलग-अलग एक्टिविटी करते हुए इसे मनाया। स्टूडेंट्स ने पंजाबी सभ्याचार, लोक कलावां, गिद्दा, भांगड़ा, लोकगीत पेश किए। इस मौके पर लड़कियों ने मेहंदी और चूड़ियों का स्टॉल भी लगाया। कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट्स वंदना हंस ने रानी का खिताब जीता। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ व स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *