स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्राओं इनायत कौर बेदी और निलाक्षी जैन द्वारा तैयार किए गए रीसाइक्लिंग मैनेजमेंट मॉडल को हैदराबाद में आयोजित प्रतिष्ठित स्पार्क इनोवेशन अवार्ड के लिए चुना गया है। स्प्रिंग डेल एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन साहिलजीत सिंह संधू ने बताया कि छात्राओं ने घरेलू संसाधनों और फालतू सामान का उपयोग कर एक ऐसा अनूठा सिस्टम विकसित किया है, जिससे धान-गेहूं की पराली, गन्ने के कचरे और पुराने सूती कपड़ों से कागज बनाया जा सकता है। यह मॉडल पराली जलाने की गंभीर समस्या का एक सस्ता और प्रभावी समाधान पेश करता है। स्कूल प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं और उनकी मार्गदर्शक शिक्षिकाओं रश्मि रावल व श्रीमती आकृति को दिया।


