लुधियाना | स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। 12वीं कक्षा में मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स संकाय में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समीर नेगी (मेडिकल) और आहन दास (नॉन-मेडिकल) ने 95.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंस कुमार ने कॉमर्स में 95% अंक लेकर दूसरा स्थान और सुखप्रीत कौर ने 94.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं के अन्य टॉपर्स: हरकमल सैनी (94%), मुस्कान खातून (94%), ऋतिक गर्ग (93.8%), यशिता दीवान (93.8%), परमिंदर कौर (92.2%), मुकेश शुक्ला (91.6%), करणबीर सिंह (91.4%), प्रियंका बाली (91.4%), सिमरन कौर (ह्यूमैनिटीज – 90.8%), रिया बंसल (90.6%), शमशाद (90%), और दीया जयसवाल (ह्यूमैनिटीज – 90%)। 10वीं कक्षा के परिणाम भी रहे शानदार: 10वीं कक्षा में सारांश मिश्रा ने 96.2% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। मनजोत सिंह 95.8% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि वंशिका अग्रवाल ने 94.6% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। 10वीं के अन्य टॉपर्स: अभय शुक्ला (94%), कनिका तिवारी (94%), इशरत चन्ना (91.8%), स्वरित सिन्हा (91.2%), मनरीत कौर (91.2%), कीर्ती (90.8%), और शुभम सिन्हा (90%) ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय की कार्यकारिणी समिति की चेयरपर्सन अविनाश कौर वालिया ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी। स्कूल के डायरेक्टर मनदीप वालिया, कमलप्रीत कौर, एकेडमिक सलाहकार संदीप रेखी, डिप्टी डायरेक्टर सोनिया वर्मा और प्रिंसिपल अनिल कुमार शर्मा ने भी छात्रों उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


