स्मार्ट गर्ल ऑल इंडिया ओपन चेस टूर्नामेंट 18 से शुरू

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिला शतरंज संघ और अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक शहर के अग्रसेन भवन में पांच दिवसीय स्मार्ट गर्ल ऑल इंडिया ओपन फाइट रेटेड चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रेटिंग बढ़ाने यह टूर्नामेंट शहर में 42 साल बाद आयोजित हो रहा है। इस आयोजन के संबंध में जिला शतरंज संघ और अग्रवाल सभा के पदाधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी। शहर के अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा मान्यता दी गई है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 11 राज्यों से 122 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। जिसमें कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, वेस्ट बेंगल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और बिहार के खिलाड़ी शामिल होंगे। वरीयता बढ़ाने की प्रतियोगिता आयोजन को लेकर प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी ने बताया कि बालिकाओं की प्रतिभा को सामने लाने स्मार्ट गर्ल इंडिया रेटिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जो खिलाड़ी इसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें अंतरराष्ट्रीय वरीयता मिलेगी। प्रथम से लेकर 15वें स्थान तक इनाम प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15000, तृतीय 9000, चतुर्थ 7000, पंचम 5000 रुपए और छठवें से दसवीं स्थान तक 2000 रुपए। वहीं 11वें से 15 वें स्थान प्राप्त करने पर 1000 रुपए और प्रतीक चिन्ह से खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *