रांची नगर निगम ने नागरिकों की सुविधाओं के लिए स्मार्ट रांची ऐप में एक नया फीचर जोड़ा है। अब इस ऐप में नियर बाई मी सर्विस सेक्शन में नागरिक अपने आसपास के सबसे नजदीकी टॉयलेट की जानकारी और वहां तक पहुंचने का रास्ता भी देख सकते हैं। नगर निगम ने शहर के सभी मॉड्यूलर टायलेट्स और कम्युनिटी टॉयलेट्स की पूरी जानकारी, फोटो, भौगोलिक स्थिति और रूट मैप ऐप में अपलोड कर दिया है। इससे नागरिकों को साफ सुथरे सार्वजनिक टॉयलेट तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाए रखने में भी सहयोग मिलेगा। रांची नगर निगम के प्रशासक ने बताया कि यह सुविधा नागरिकों को स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों से जोड़ने और शौचालयों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में बनाए गए सभी सार्वजनिक शौचालयों की जियो टैगिंग कर ली गई है। कोई भी व्यक्ति स्मार्ट रांची ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर इसका सुविधा का लाभ ले सकता है।


