स्मृति कुंज में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान:प्लास्टिक मुक्त कर स्वच्छ बनाया, सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पर्यटऩ़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़ विभाग की पहल

राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ अभियान के तहत रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के स्मृति कुंज में श्रमदान का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने स्मृति कुंज को प्लास्टिक मुक्त कर स्वच्छ बनाया। पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी ने बताया कि सुबह 8 बजे से शुरू हुए श्रमदान में जुटे सदस्यों ने प्लास्टिक की थैलियां, सूखा और गीला कचरा एकत्र किया। झाड़ू लगाकर स्मृति कुंज को कचरा मुक्त और सुंदर बनाया गया। यह श्रमदान दो घंटे तक चला, जिसमें सभी सदस्यों ने मिलकर कचरे का निस्तारण किया। श्रमदान में रामगढ़ अभयारण्य के फॉरेस्टर सुरेंद्र नागौरा, रामेष्ट युवा मंडल के शिखर पंचोली, रोहन गुर्जर, धैर्य सिंह, दीपेश सैनी, निशांत वर्मा, गढ़ पैलेस प्रबंधक जेपी शर्मा, पर्यटन विभाग के कर्मचारी, पुरातत्व विभाग के जगदीश वर्मा, नारायण मंडोवरा, गाइड एसोसिएशन के नरेंद्र सिंह डोकुन और नगर परिषद के कालू हरित ने अपनी टीम के साथ भाग लिया। श्रमदान के समापन के बाद, पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने और गंदगी न फैलाने के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *