स्मैक-चरस समेत 3 करोड़ के नशे को जलाकर किया राख:पुलिस ने 26 केस में जब्त किया था; सबसे ज्यादा 380 किलो था डोडा-चूरा

टोंक में एनडीपीएस एक्ट के 26 केस में पकड़ी गई नशे की खेप को आग लगा दी गई। इस खेप की मार्केट वैल्यू 3 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। एसपी राजेश कुमार मीना की मौजूदगी पुलिस ने मंगलवार को निवाई के रीको क्षेत्र की एक फैक्ट्री में इसे जलाकर राख कर दिया। खेप में सबसे ज्यादा 380 किलो डोडा-चूरा था। SP राजेश कुमार मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति के सदस्य ASP कमल प्रसाद, घासी लाल सहायक निरीक्षक अपराध सहायक, कार्यालय हाजा व संबंधित थानाधिकारियों की उपस्थित में जिले में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज 26 प्रकरणों में जब्त खेप को नष्ट कर दिया गया। SP राजेश कुमार मीना ने बताया- इसमें गांजा 147 किलो, डोडाचूरा 380 किलो, स्मैक 791 ग्राम, चरस 191 ग्राम, गांजा के पौधे 3 किलोग्राम था। खेप को न्यू रिको एरिया निवाई स्थित फैक्ट्री में जलाया गया। उन्होंने बताया- नष्ट किए गए अवैध मादक पदार्थ का अनुमानित बाजार भाव करीब तीन करोड़ रुपए था। अवैध मादक पदार्थ पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभी भी पूरी मुस्तैद है। तस्करों पर पुलिस कड़ी नजर रखी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *