स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अंकिता फर्स्ट और भव्या सेकेंड

जालंधर| केएमवी में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटिकल साइंस, डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स और एनएसएस इकाई के सहयोग से आयोजित किया गया था। नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। प्राचार्य डॉ अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विद्यार्थियों को को नशे के खतरे के बारे में जागरूक होने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रतियोगिता में अंकिता (प्रथम), भव्या (द्वितीय) और समनदीप कौर (तृतीय) रहे। यहां डॉ. मधुमीत, आशिमा साहनी, योगेश्वर हंस भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *