स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम एक्टिव:आयुक्त कर रहे स्कूलों का दौरा, कमियों को दूर करने दिए जा रहे निर्देश

आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में एक हजार से अधिक स्कूल सर्वेक्षण का हिस्सा हैं। इसी को देखते हुए नगर निगम आयुक्त इन स्कूलों का दौरा कर रहे हैं और वहां की कमियों को दूर करने के निर्देश दे रहे हैं। शहर को आठवीं बार नंबर-1 बनाने की तैयारी शहर को लगातार आठवीं बार स्वच्छता में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए नगर निगम विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। सफाई व्यवस्था से लेकर शहर की सुंदरता तक पर अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में स्कूलों को भी शामिल किया गया है, इसलिए निगम स्कूलों का विशेष निरीक्षण कर रहा है। 1 हजार से अधिक स्कूलों का होगा निरीक्षण नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। कई स्कूलों का दौरा पूरा हो चुका है, जहां कुछ स्थानों पर मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याएं पाई गई हैं। ऐसे स्कूलों में आवश्यक सुधार कार्य शुरू किए जा रहे हैं। खजराना क्षेत्र के दो स्कूलों का निरीक्षण किया गया है और जल्द ही वहां मरम्मत व सफाई कार्य शुरू होगा। नगर निगम सभी 1,000 से अधिक स्कूलों का दौरा कर कमियों को दूर करने का प्रयास करेगा। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम पर जोर नगर निगम स्कूलों में पर्याप्त पानी, स्वच्छ टॉयलेट और सफाई व्यवस्था की स्थिति का आकलन कर रहा है। आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया, जिससे छात्र-छात्राएं स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *