स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी अब मासिक पत्रिका में:राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग ने शुरू की स्वच्छ नगर समाचार पत्रिका, वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी

जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने बुधवार को ‘स्वच्छ नगर समाचार’ मासिक न्यूजलेटर का विमोचन किया। यह विमोचन निदेशालय के सभागार में किया गया। राजेश यादव ने बताया कि इस मासिक पत्रिका में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत किए जा रहे विभिन्न प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें घरेलू और सामुदायिक कंपोस्टिंग, कचरे से उपयोगी वस्तुओं के निर्माण (वेस्ट टू वेल्थ) जैसे विषयों पर फोकस किया जाएगा। पत्रिका में नगरीय निकायों, स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप के सफल अनुभवों को भी प्रकाशित किया जाएगा। इससे आमजन को प्रेरणा मिलेगी और वे मिशन में सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे। यह न्यूजलेटर ई-पत्र के रूप में स्वायत्त शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव इंद्रजीत सिंह, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की निदेशक श्वेता चौहान, मुख्य अभियंता (SBMU) प्रदीप गर्ग सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *