स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को शहादत दिवस पर िकया याद

बगोदर|झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की प्रखंड इकाई बगोदर के तत्वावधान में गुरुवार को बगोदर बस पड़ाव परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमरांव सिंह के 169वें शहादत दिवस के अवसर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का वास्तविक अर्थ उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना है। वर्ष 1857 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह कर ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला देने वाले इन जांबाज योद्धाओं के संघर्ष को याद करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में शहीद शेख भिखारी, टिकैत उमरांव सिंह सहित देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में शामिल कर पढ़ाई सुनिश्चित की जाए, ताकि देश के अमर शहीद गुमनामी के अंधेरे में न रहें। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार महतो ने की, जबकि संचालन कुंजलाल साव ने किया। कार्यक्रम में जेएलकेएम के वरिष्ठ केंद्रीय उपाध्यक्ष शेख शाहिद, दिनेश साहू, डॉ. सलीम अंसारी, मुमताज अंसारी, शाहिद आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *