डीसी साक्षी साहनी ने अफसरों संग मीटिंग की। मीटिंग में निर्देश दिया कि स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र 2 माह में बनाकर दिया जाना सुनिश्चित करें। इस काम के लिए असिस्टेंट कमिश्नर गुरसिमरन कौर को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। डीसी ने कहा कि जिन लोगों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, उनके लिए काम करना हमारे लिए गर्व की बात है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को कार्यालयों में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।


