स्वदेशी मेला में मनाया गया गणतंत्र दिवस

राजनांदगांव| स्टेट हाई स्कूल के मैदान में जारी स्वदेशी मेला में 26 जनवरी को सुबह 10 बजे गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुशील कोठारी ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी मेला जैसे असरकारी योजनाओं के मेला में गणतंत्र दिवस का ध्वज फहराना अपने आप में अत्यंत ही गौरवपूर्ण होता है।‌ समारोह पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। समारोह में आभार प्रदर्शन कमलेश बैद ने किया। संचालन स्वदेशी मेला संयोजक विनोद डड्ढा ने किया। स्वागत समिति अध्यक्ष योगेश बागड़ी, विष्णु साव, मनोज निर्वाणी, विजय मानिकपुरी, सुब्रत चाकी, जगतजी, जयेश, पूर्णिमा साहू, किशोरी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *