उज्जैन | कन्फेडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) एवं स्वदेशी जागरण मंच की अगुवाई में निकलने वाले स्वदेशी संकल्प यात्रा नागपुर से शुरू होकर देशभर में भ्रमण कर रही है। राजेश अग्रवाल के अनुसार यात्रा 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा इंदिरानगर, मंडी, अंकपात मार्ग, कंठाल, फव्वारा चौक, देवास गेट, टावर, देवास रोड, महानंदा नगर, नानाखेड़ा, सिंधी कॉलोनी होते हुए टावर पहुंचेगी। यहां जनसभा होगी।


