मनेंद्रगढ़ | भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती में भारतीय जनता महिला मोर्चा एमसीबी जिलाध्यक्ष प्रतिमा पटवा की अध्यक्षता व मनेंद्रगढ़ मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता पासी के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ महिला मोर्चा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का तिलक लगाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने अटल जी की जीवनी व आज का दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाए जाने पर प्रकाश डाला। इसके बाद उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चंदन लगाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्हें शासन की महती योजनाओं से तथा महतारी वंदन योजना से अवगत कराया गया। वहीं लाभार्थी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिला मोर्चा मंडल मनेंद्रगढ़ की ओर से भाजपा मनेंद्रगढ़ मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिमा पटवा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, महेंद्र पाल, विवेक अग्रवाल, गीता पासी, सुनैना विश्वकर्मा, अंजना विश्वकर्मा, उमाशंकर पासी, रूबी पासी, रामधुन जायसवाल, जमील शाह, सुरेश श्रीवास्तव, राजेश विश्वकर्मा व पूजा घोषाल, कुमार प्रवीण सहित बड़ी संख्या में भाजपा व महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


