रंंका | झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देशानुसार प्रखंड के 151 सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र–छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का दूसरा दिन जारी है।इस क्रम में संकुल प्रभारी एस प्रसाद, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, पंकज कुमार गुप्ता, राकेश कुमार तिवारी, प्रदीप एक्का, सद्दाम खान, महबूब अंसारी एवं सत्येंद्र कुमार कुशवाहा द्वारा लगातार विद्यालयों का भ्रमण कर मूल्यांकन कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। मॉनिटरिंग के दौरान मूल्यांकन कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि छात्रों के शैक्षणिक स्तर का सही आकलन किया जा सके। भास्कर न्यूज | गढ़वा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विगत दस दिनों से चल रहे मशरूम प्रशिक्षण का समापन सोमवार को किया गया। जेएसएलपीएस के बीपीएम शिव कुमार उपाध्याय, ब्रजेश दुबे संस्था के फैकल्टी मिथिलेश कुमार सिंह और पंकज कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से लोगो के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस मौके पर शिव कुमार उपाध्याय ने कहा कि आप सभी लोग स्वरोजगार करने के लिए घर से निकल कर प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचे हैं। आप सभी लोगों को मशरूम उत्पादन से संबंधित सभी तरह की जानकारी संस्था की और से दी गई है। आप ट्रेनिंग का लाभ उठाए। स्वरोजगार के लिए राशि की कमी नही होगी। जेएसएलपीएस आपको मदद करने को तैयार है। आज मशरूम की डिमांड काफी बढ़ी है। आप इस क्षेत्र में स्वरोजगार कर अपनी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत कर सकते हैं। फेकल्टी मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि संस्था बेरोजगार युवक-युवतियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का काम करता है। जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच की है और वे खुद का स्वरोजगार करना चाहते हैं। वैसे लोग संस्था में आवेदन कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से अगला ट्रेनिंग दिया जाएगा। जो लोग इस क्षेत्र में ट्रेनिग लेना चाहते है वे संस्था में आकर नि; शुल्क ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते है। पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोगों को मशरूम उत्पादन से संबंधित उन्हें बीज चयन, कम्पोस्ट तैयार करने, मशरूम शेड निर्माण, तापमान, नमी प्रबंधन, पैकेजिंग और विपणन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई है। जिसका लाभ आप सभी लोग को स्वरोजगार करने के दौरान मिलेगा।इस अवसर पर रुस्तम अली, अभिषेक तिवारी, सुरेंद्र रवि, प्रदुमन, प्रेम नाथ सहित कई लोग उपस्थित थे।


