स्वरोजगार को बढ़ावा दें, नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को शीघ्र शुरू करें : लिंडा

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पूरे राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा दें और नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को शीघ्र शुरू कराएं। मंत्री ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार करने को कहा। वे सोमवार को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आश्रम विद्यालय, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय तथा पिछड़ी जाति आवासीय विद्यालय समेत सभी आवासीय विद्यालयों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। चमरा लिंडा ने स्वरोजगार ऋण से संबंधित कार्यों की प्रशंसा करते हुए अन्य जरूरतमंदों को भी इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। इससे संबंधित प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर मांगा। मंत्री ने अधिकारियों को निदेश दिया कि जो लाभुक व्यवसाय करने के लिए बड़े वाहन ले रहे हों, उन्हें ही वाहन ऋण उपलब्ध कराया जाए। अक्सर ऐसा देखा जा रहा है कि बड़ी संख्या में वाहन ऋण योजना के लाभुक बड़े वाहन ले रहे हैं, जो व्यवसाय से संबंधित नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति पर रोक लगाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *