स्वर्णकार समाज सामूहिक 23 जनवरी को होगा:21 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन, डिप्टी सीएम दीया कुमारी को दिया न्योता

उदयपुर में बसंत पंचमी पर 23 जनवरी को क्षत्रिय मेढ़ स्वर्णकार समाज संस्था उदयपुर संभाग की ओर से धाकड़ वाटिका बेदला में स्वर्णकार समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह और तुलसी विवाह का आयोजन होगा। महासचिव विष्णु शंकर वेवार ने बताया कि अब तक 21 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इसमें टोंक, अजमेर सहित उदयपुर संभाग के जोड़े शामिल हैं। आयोजन को लेकर जयपुर में समाज पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम दीया कुमार को आमंत्रण पत्र सौंपा गया। संभाग अध्यक्ष औंकारलाल सोलीवाल ने बताया सामूहिक विवाह को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की कमेटियां गठित की गई है जिनमें कंट्रोल रूम, पूछताछ, आवास, परिवहन, विवाह संस्कार, उपहार वितरण आदि शामिल हैं। उदयपुर स्वर्णकार समाज महासचिव किशन सोनी ने बताया कि उदयपुर शहर की समाज कार्यकारिणी में प्रतिनिधि वरिष्ठ और नवयुवक मंडल के साथ ही महिला प्रकोष्ट के 300 से ज्यादा की कमेटियां बनाई गई है। सभी जोड़ों के साथ आने वाले परिवार जनो के आवास रहने की व्यवस्थाए की गई है। स्वर्णकार समाज सामूहिक 23 जनवरी को होगा
21 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन, डिप्टी सीएम दीया कुमारी को दिया न्योतासंभाग महिला संस्थापक सदस्य सीमा मलेंडिया, उदयपुर महिला प्रकोष्ट सचिव लता गढवाल, सह सचिव ज्योति वेवार ने बताया कि महिलाओं की भी सभी कमेटियों में भागीदारी है। विवाह संस्कार में गणपति पूजन, माता जी पूजन, कलश, संगीत संध्या, बिंदोली आदि आयोजन रखे गए है। संभाग के सभी जिलों से समाजजन इस सामूहिक विवाह में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *