स्वर्ण बनिक समाज का मिलन समारोह मना

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बुधवार को स्वर्ण बनिक समाज चास की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभापति दीपक दे ने सभी का स्वागत किया। कहा कि समाज के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का काम किया जाएगा। उप सभापति बंकु बिहारी सिंह ने कहा कि आज हमारे समाज में नशा का सेवन करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है। विशिष्ट सदस्य देबू पाल ने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र में हमारी जनसंख्या 25000 है, परंतु हमारा समाज आज भी राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण से काफी पीछे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *