स्वस्थ उम्र बढ़ना जीवनशैली पर निर्भर: डॉ. अमरनाथ

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जहां लोग केवल लाइफ स्पैन यानि लंबे जीवन पर ध्यान केंद्रित करते हैं, वहीं ईएमसी हॉस्पिटल अमृतसर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ अब हेल्थ स्पैन यानी स्वस्थ वर्षों के जीवन को अधिक महत्वपूर्ण बता रहे हैं। ईएमसी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ के अनुसार, यदि व्यक्ति लंबे जीवन के साथ स्वस्थ और सक्रिय वर्ष नहीं जी रहा है, तो जीवन का विस्तार अपने वास्तविक उद्देश्य को पूरा नहीं करता। हेल्थ स्पैन वह अवधि है जिसे व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहकर जीता है। डॉ. अमरनाथ के अनुसार, बढ़ती बीमारियां, तनावपूर्ण जीवनशैली और असंतुलित खान-पान आज हेल्थ स्पैन को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारण हैं। इसलिए ज़रूरी है कि लोग अपने दैनिक जीवन में कुछ ऐसे बदलाव अपनाएं, जो न केवल रोगों से बचाव करें, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ उनकी जीवन गुणवत्ता को भी बेहतर बनाए रखें। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, समय-समय पर हेल्थ चेकअप और तनाव प्रबंधन इसके मूल मंत्र हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *