सागर| आरोग्य भारती द्वारा आयोजित स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां एवं स्वस्थ्य जीवन शैली पर संगोष्ठी का आयोजन 22 दिसंबर को सिविल लाइन स्थित होटल वरदान में शाम 6 बजे से किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन, क्षेत्रीय संयोजक आरोग्य भारती भोलानाथ एवं प्रांत सचिव डॉ. आशीष राव होंगे। मुख्य वक्ता डॉ. अशोक वार्ष्णेय रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुखदेव मिश्रा एवं अध्यक्ष डॉ. मनीष जैन होंगे। संगोष्ठी में स्वास्थ्य सुधार, रोगों की रोकथाम, सही खानपान सहित जीवन शैली से जुड़े विभिन्न विषयों पर एक्सपर्ट सलाह देंगे।


