स्वस्थ शिशु ही श्रेष्ठ नागरिक : डॉ. अनुपमा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो रोटरी क्लब चास की ओर से चंदनकियारी प्रखंड के चंद्रा स्थित चेतना महिला स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। अध्यक्ष डिंपल कौर ने कहा कि गर्भावस्था, प्रसव या इस अवधि के दौरान मां को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता आवश्यक है। स्वस्थ मां ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है। डॉ. अनुपमा वर्मा ने कहा कि मातृ स्वास्थ्य में सुधार करके ही मातृ मृत्यु दर और गंभीर बीमारियों को कम किया जा सकता है। डॉ. परिंदा ने कार्यक्रम में अच्छे पोषण के महत्व को समझाया। डॉ. सुमन ने कहा कि स्वस्थ परिवार के लिए मां का स्वस्थ होना जरूरी है। चेतना महिला स्वास्थ्य केंद्र की संचालक लिंडसे बार्न ने कहा कि दूसरी बेटी के जन्म होने पर संस्था मां के साथ खुशियां बांटेगा। इस दौरान डॉ. सुमन और पूनम अग्रवाल के सौजन्य से दूसरी बेटी होने पर उसके लिए बेबी किट एवं गर्भवती महिलाओं के लिए ब्लड प्रेशर की मशीन, स्टैथोस्कोप, वजन करने की मशीन तथा अन्य कई उपकरण स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराए गए। मौके पर संजय बैद, बिनोद चोपड़ा, कुमार अमरदीप, धनेश बंका, मंजीत सिंह, चनप्रीत सिंह, हरबंस सिंह, शैल रस्तोगी, पूजा बैद, लावण्या रस्तोगी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *