मुस्लिम संगठनों ने किया रामभक्तों का स्वागत रांची| मुस्लिम संगठनों ने रामभक्तों के लिए जगह-जगह स्वागत शिविर लगाया। मेन रोड रतन टाकिज के पास सत्य भारती कोनका वेलफेयर सोसाइटी, कैपिटल हिल के सामने इमाम बक्श अखाड़ा, मेन रोड मधुबन मार्केट के सामने सेंट्रल मुहर्रम कमेटी, कांटाटोली में सद्भावना समिति, सर्वधर्म सद्भावना समिति, डेली मार्केट, कर्बला चौक दुकानदार समिति, कर्बला चौक नौजवान समिति, कर्बला टैंक रोड में भारतीय एकता कमेटी ने भी शिविर लगाकर फूल, माला, मोमेंटो, पगड़ी, फल, चना, शरबत, पानी और कोल्ड ड्रिंक्स का वितरण किया। रांची| रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे भक्तों के स्वागत के लिए कई संघ और समितियों ने स्वागत शिविर लगाए। जगह-जगह लगाए गए शिविर में चना, गुड़, पानी, शरबत, पूड़ी-सब्जी, फ्रूटी के अलावा टॉफिया भी बांटी। गाड़ीखाना शनि मंदिर के पास छात्र युवक संघ के सदस्यों ने चना बांटे। श्री महावीर शृंगार समिति, अपर बाजार और भारतीय युवक संघ, मां भारती सेवक संघ, मारवाड़ी युवा मंच, राम मनोहर लोहिया नागरिक सेवा समिति, सिंघानिया परिवार, श्री दिगम्बर जैन समाज, श्री श्याम संघ, अग्रवाल युवा सभा, बाबा विद्यापति स्मारक समिति ने कचहरी चौक पर रामनवमी सेवा शिविर लगाकर राम भक्तों का स्वागत किया। वहीं, अल्बर्ट एक्का चौक और फिरायालाल के पास विश्व सनातन महासंघ श्री रामनवमी पूजा समिति, ब्रह्मऋषि नवयुवक संघ रांची, अस्तित्व फाउंडेशन, भगवा नारी सेना, डॉ. लालचंद बगड़िया एक्युप्रेशर संस्थान, रांची जिला रौनियार वैश्य सभा रांची, वन बंधु परिषद, केशरवानी वैश्य समाज, श्री राम वानर सेना समेत अन्य संगठनों ने रामभक्तों के बीच पानी, शरबत, चना, बूंदिया को वितरण किया। बाबा विद्यापति स्मारक समिति ने किया स्वागत।


