स्वामित्व योजना में 4047 लोगों को मिले पट्‌टे:केंद्रीय मंत्री शेखावत व धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष लखावत ने सौंपे प्रॉपर्टी पार्सल

जोधपुर में जिला परिषद की ओर से स्वामित्व योजना अंतर्गत आबादी भूमि पट्टा एवं प्रॉपर्टी पार्सल वितरण के अन्तर्गत शनिवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में जोधपुर जिले की 46 ग्राम पंचायतों में 4047 पट्टों का वितरण किया गया। इनके अलावा शेष 115 ग्राम पंचायतों में 6220 पट्टों का वितरण आगामी कार्यक्रमों में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया और भूमि स्वामित्व पाने वाले लाभान्वितों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष लखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, जगराम बिश्नोई, संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, जिला परिषद सीईओ डॉ. धीरज कुमार सिंह, जिला परिषद के एसीईओ गणपत सुथार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण और लाभान्वित परिवारों के लोग उपस्थित रहे। यह है स्वामित्व योजना स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण के माध्यम से स्पष्ट भूमि / संपत्ति अधिकार प्रदान करना है। इस योजना के तहत ड्रोन और जीआईएस तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे लाखों ग्रामीणों को लाभ हुआ है। अब तक 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण किया जा चुका है, और 2.19 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को दिए गए संपत्ति कार्ड, बैंक ऋण प्राप्त करने में मदद करते हैं और सेठ-साहूकारों पर निर्भरता कम करते हैं। इसके अलावा, इस योजना में महिलाओं को भी भूमि स्वामित्व का अधिकार दिया जा रहा है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुधारने, ग्राम पंचायतों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और अनियोजित विकास की समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगी। साथ ही, इस योजना के माध्यम से रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *