स्वामी आत्मानंद स्कूल बम्हनी में 372 बच्चों को कराया न्योता भोज

कोंडागांव| शुक्रवार को जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल बम्हनी में न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य राम गोपाल सिंह और प्रधान अध्यापक सुखराम मरकाम के नेतृत्व में स्कूल के 372 बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया। कार्यक्रम में बच्चों के पालक भी उपस्थित रहे, जिनमें अजय परिहार, नरसिंह ठाकुर, रयमती सोरी, सुदनी मंडावी शामिल थे। इस दौरान उप प्राचार्य दीपांशु प्रसाद, व्याख्याता देवेंद्र सिंह यादव और अन्य शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। नेवता भोज में बच्चों को चावल, दाल, मटर, पत्तागोभी की सब्जी, पूड़ी, खीर, पापड़ और अचार परोसा गया। इस संतुलित भोजन का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक पोषण प्रदान करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *