छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में एडमिशन की तैयारी एक बार फिर शुरू हो गई है। नया सेशन 2025-26 शुरू होने वाला है और इसी को लेकर 10 अप्रैल यानी आज से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस बार कुल 751 स्कूलों में एडमिशन होगा। जिसमें 403 इंग्लिश और 348 हिंदी मीडियम स्कूल शामिल है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत चलने वाले स्कूलों में हर साल हजारों पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन कराने की कोशिश करते हैं। इस बार भी मुकाबला तगड़ा होने वाला है। लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। फॉर्म 10 अप्रैल से लेकर 5 मई तक भरे जाएंगे। अगर किसी स्कूल में सीटों से ज्यादा फॉर्म आएंगे, तो मई के दूसरे हफ्ते में लॉटरी होगी और फिर एडमिशन दिया जाएगा। इस बार कितने स्कूलों में एडमिशन होगा? इंग्लिश और हिंदी मीडियम – क्या फर्क है? पहली क्लास में एडमिशन के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए? कक्षा 6वीं और 9वीं में कैसे होगा एडमिशन? फॉर्म कैसे भर सकते हैं? अगर सीट से ज्यादा फॉर्म आ गए तो? स्वामी आत्मानंद स्कूल की खास बातें और ध्यान रखें


