अमृतसर| डीएवी इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर में अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ करवाया गया। कार्यक्रम स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अंजना गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। हवन यज्ञ के दौरान प्रिंसिपल डॉ. अंजना गुप्ता शिक्षक वर्ग तथा स्टूडेंट्स ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन की पावन अग्नि में घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां अर्पित कीं। प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता ने अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी जी का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


