अमृतसर| स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें प्रवासी भलाई बोर्ड पंजाब सरकार के पूर्व वाइस चेयरमैन राम भवन गोस्वामी नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का जीवन आधुनिक भारत की आत्म-चेतना को जाग्रत करने वाला प्रकाशपुंज है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने के विचारों ने न केवल साम्राज्यवादी अहंकार को चुनौती दी, बल्कि पश्चिम के भोगवादी समाज को शांति और बंधुत्व का मार्ग दिखाया।


