स्वामी विवेकानंद जयंती पर ABVP ने निकाली 400 मीटर तिरंगा-यात्रा:विशाल तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र, वंदे मातरम का हुआ सामूहिक गान

राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर ने 400 मीटर लंबी विशाल तिरंगा निकाली। यह यात्रा साइंस कॉलेज रायपुर से शुरू होकर अनुपम गार्डन होते हुए लाखेनगर चौक पर खत्म हुई। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा के दौरान 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। सामूहिक गायन ने उपस्थित लोगों में देशप्रेम और राष्ट्रनिष्ठा की भावना को प्रबल किया। यह आयोजन युवाओं की एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का उदाहरण बना। स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए पथप्रदर्शक- डॉ. श्वेता वासनिक इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. श्वेता वासनिक ने कहा कि, 400 मीटर लंबी तिरंगा के साथ निकली यह यात्रा अपने आप में ऐतिहासिक है। स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा भाव और कर्तव्यबोध को सशक्त करते हैं। कार्यक्रम में एबीवीपी रायपुर महानगर सह मंत्री आशीष सिन्हा भी उपस्थित रहे। एबीवीपी ने शुरू किया स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम अभियान राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवाओं को डिजिटल लत से मुक्त करने के उद्देश्य से ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ अभियान की शुरुआत की। रायपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री प्रथम राव फुटाने एवं रायपुर महानगर मंत्री सुजल गुप्ता उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से युवाओं को खेल, प्रकृति और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *