भास्कर न्यूज | जालंधर शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस बस्ती पीर दाद में मनाया गया। सोसायटी के प्रधान दीपक महेंद्रू ने इस मौके पर युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की यह दिन स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद ने देश के युवाओं को देश सेवा और समाज की बेहतरी के लिए आगे आने की प्रेरणा दी थी। उन्होंने युवाओं को देश का उज्जवल भविष्य बताया था। इसलिए हम सबको देश और समाज की भलाई के लिए काम करने चाहिए। दीपक मोहेंद्रू ने सभी से स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षाएं अपने जीवन में धारण करने की बात कही। इस अवसर पर ज्योति छाबड़ा ने जरूरतमंद बच्चों को टोपियां, जुराबें, खाने का सामान वितरित किया गया। यहां प्रियंका महेंद्रू, हनिका महेंद्रू नीतीश शर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर आयोजकों ने बच्चों को प्रेरणा देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी आज के दौर में भी हम सबके लिए एक प्रेरणा हैं। उनके आदर्शों पर चलना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से भी इस बात का अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को खेल-खेल में स्वामी विवेकानंद सरीखे महापुरुषों के बारे में बताएं, उनकी शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी, जो इस देश का भविष्य हैं, जिन्हें इस देश को अंततः संभालना है, वह ऐसे महापुरुषों को पढ़कर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपना सकें और उतार सकें। शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर करवाए कार्यक्रम में मौजूद बच्चे और प्रबंधक।


