स्वामी विवेकानंद भारत के आध्यात्मिक गुरु और विचारक थे : प्रांत संघ चालक

भास्कर न्यूज|लोहरदगा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस एवं राम मंदिर वर्षगांठ समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद, उपाध्यक्ष विनोद राय, प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास, प्रमेंद्र सिंह व विवेकानंद स्वरूप भैया वरुण दास ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आचार्या वीणा तिवारी के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया। पूर्व छात्र परिषद के संयोजक मिथुन तमेड़ा ने मंच संचालन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास के द्वारा अतिथियों का परिचय एवं अंग वस्त्र देकर कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की भूमिका आचार्य प्रमेंद्र सिंह ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्या भारती 1952 से भारतीय मूल्य एवं संस्कृति के अनुरूप कार्य कर रही है इसका उद्देश्य मेरा विद्यालय मेरा गौरव के तहत पुरातन छात्रों को पोर्टल से जोड़ा गया। पोर्टल ग्रुप के माध्यम से जुड़े हुए हैं। 3.5 लाख छात्र-छात्राएं पोर्टल से जुड़े हुए हैं और किसी न किसी क्षेत्र में कार्यरत हैं जो शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी कर्मचारी, बैंकर, वकील, न्यायाधीश, पुलिस अधिकारी एवं अन्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं। कार्यक्रम की अगली कड़ी में हिंदी आचार्या जामवंती मिश्रा ने राम मंदिर के वर्षगांठ के शुभ अवसर पर रामलला मंदिर की विशेषता, महत्व और उसके इतिहास को प्रस्तुत किया। विवेकानंद स्वरूप धारण किए भैया वरुण दास ने अग्नि मंत्र वचन प्रस्तुत किया। प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के महान आध्यात्मिक गुरु और विचारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया विवेकानंद के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने कहा कि युवा दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों और शिक्षाओं को युवाओं तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में पूर्व छात्र कमलकांत मौर्य, अजीत भगत, विपुल तमेड़ा, सोनू राज, आकांक्षा पाठक, विक्रांत कुमार, भैया चंदन तथा अन्य पूर्व छात्र उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन अनीता देवी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *