भास्कर न्यूज | गढ़वा शहर के कल्याणपुर स्थित आरपी नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पातंजली केशरी एवं प्रबंध निदेशक के. एल. लाल ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए निदेशक डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। भारतीय संस्कृति को सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने वाले ऐसे महापुरुष से हम सभी को सीख लेकर उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। विद्यार्थियों को यह संदेश अपने जीवन में अपनाना चाहिए। प्रबंध निदेशक के. एन. लाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद तीव्र और कुशाग्र बुद्धि के थे। रामकृष्ण परमहंस के रहस्यमयी व्यक्तित्व ने उनका जीवन बदल दिया। इसके बाद उनका आत्म साक्षात्कार हुआ। स्वामी विवेकानंद ने वर्ष 1893 विश्व धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके भाषण से पूरे विश्व के लोग प्रभावित हुए। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य मनोज जेम्स, प्रद्युम्न कुमार, शिवम कुमार, राहुल प्रकाश, ओम प्रकाश, दीपक शर्मा, अभिलाषा भारती, ओमप्रकाश चौरसिया, अशर्फी चौधरी, संजय चंद्रवंशी अंचल कार्यालय प्रमुख, रालबली पासवान ब्यास ज्योती प्रकाश, उपेन्द्र राम, महेंद्र सिंह, संध्या देवी, रिंकी देवी पूजा कुमारी, रिंकी कुमारी, उमेश यादव, महेन्द्र यादव, ममता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | गढ़वा सदर प्रखंड के जाटा गांव अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय में रविवार को एकल विद्यालय व आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सह दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पातंजली केशरी और अब्दुल मन्नान सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फास्ट फूड और तनावपूर्ण कार्य का विपरीत असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अस़यमित शारीरिक गतिविधियों के कारण हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। अब्दुल मन्नान ने कहा कि पौष्टिक भोजन, बेहतर नींद और योगाभ्यास शरीर के लिए आवश्यक है। स्वास्थ्य का सशक्तिकरण जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है। स्वस्थ तन और मन से ही जीवन में सफलता का सुख मिल सकता है। मौके पर डॉक्टर कुमार आदित्य प्रकाश, डॉक्टर इश्तियाक अंसारी, अब्दुल मन्नान, दामोदर राम, राहुल कुमार, खुशी कुमारी, संगीता कुमारी, प्रीतिला तिर्की, अमित कुमार, विद्यानंद पाल, नौशाद आलम, प्रमोद कुमार, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


