स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम से हुई स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत:खेल मंत्री साव ने लगाया झाड़ू, खिलाड़ियों और अधिकारियों को भी दिलाई स्वच्छता बनाए रखने की शपथ

खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से “स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान 17 सितंबर को राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम से शुरू किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव मौजूद रहे। मंत्री साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों, खेल संघ के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्टेडियम की सफाई की गई इस मौके पर खिलाड़ियों और अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर में झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की और स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को हैंडवाश भी बांटा गया। खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष शिविर भी लगाया था। ये हुए शामिल इस मौके पर विभाग के संयुक्त सचिव सुखनाथ अहिरवार, रश्मि ठाकुर (उपसंचालक), रवि अग्रवाल (उपसंचालक वित्त), जितेंद्र नायक (युवा कल्याण अधिकारी), शिवराज साहू (खेल अधिकारी), प्रवेश जोशी (खेल अधिकारी), सुशांत पॉल (खेल अधिकारी), गिरीश शुक्ला (खेल अधिकारी) मौजूद रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ से जी एस बाम्बरा,तीरंदाजी संघ से आयुष मुरारका,वॉलीबॉल एसोसिएशन से मोहम्मद अकरम खान क्रीड़ा भारती से संजय शर्मा ,केनोइंग कयाकिंग एसोसिएशन से प्रशांत रघुवंशी, स्कूल शिक्षा विभाग से संजय शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *