स्वामी सत्यानंद महाराज जी का प्रकटोत्सव मनाया

अमृतसर | श्री भक्त हंसराज महाराज की असीम अनुकंपा से उनके शिष्य तिलक राज वालिया के सान्निध्य में श्री राम शरणम् अस्पताल, आश्रम में श्री स्वामी सत्यानंद महाराज का प्रकटोत्सव मनाया। पवित्र ज्योति विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी दोनों बेटियों विमी और सिया सहित अंचल वालिया, सुनील गुप्ता, शाम सुंदर अरोड़ा और संजय मलिक के साथ मिलकर प्रज्ज्वलित की। इस मौके पर वालिया ने बताया कि स्वामी सत्यानंद महाराज का जन्म 1861 के चैत्र शुक्ल पूर्णमासी को मोहयाल ब्राह्मण परिवार में रावलपिंडी के गांव जग्गू का मोरा में हुआ जो अब पाकिस्तान में है। स्वामी जी ने परमेश्वर से सीधा आकाशवाणी द्वारा राम नाम का अनमोल रतन अनेकों रिद्धियों, सिद्धियों सहित प्राप्त हुआ। इसके बाद महाराज ने दोनों हाथों से भक्तों को राम नाम बांटा। महाराज के सभी ग्रंथ अवतरित हैं जिसमें अमृतवाणी का पाठ देश-विदेश में भी होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *