जालंधर| एकलव्य स्कूल में विश्व स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस मनाया गया। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ काम करना था और खुद की देखभाल पर ध्यान देना था। इस दौरान विशेष सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रभलीन कौर कक्षा 6वीं ने पंजाबी भाषा में भाषण दिया तथा शुभम कश्यप, सुखरूप कौर, नव्या शर्मा कक्षा 5वीं ने भी भाषण दिया। इन सभी गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। को-ऑर्डिनेटर रीटा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें इस तरह की और पहल करने के लिए प्रेरित किया।


