सतना में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस द्वारा उनके इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी जो तय करती है, वही हम करते हैं, लेकिन अभी जिम्मेदारी निर्वहन का समय है। आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की सभा में शामिल होने सतना आए स्वास्थ्य मंत्री ने छिंदवाड़ा में कफ सीरप पीने से 11 बच्चों की मौत के मामले में सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में अत्यंत संवेदनशील है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ‘दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही’
शुक्ला ने बताया कि तमिलनाडु से रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सरकार ने पूरे प्रदेश में इस कफ सीरप की बिक्री प्रतिबंधित कर दी है। सीरप बनाने वाली कंपनी और इसे प्रेस्क्राइब करने वाले डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


