स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:बलरामपुर में फूंका गया स्वास्थ्य मंत्रा का पुतला, एम्बुलेंस नहीं मिलने गई थी आदिवासी युवक की जान

बलरामपुर के राजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ग्राम मदनेश्वरपुर निवासी पहाड़ी कोरवा युवक गुड्डू की मौत के विरोध में हुआ, जिसे इलाज में देरी और एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल गुड्डू को सरगुजा मेडिकल कॉलेज लाया गया था। वहां से उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन 24 घंटे तक शासकीय एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। एम्बुलेंस न मिलने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पुतला भी फूंका। उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि गरीब और आदिवासी समुदाय को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिससे जनहानि हो रही है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *