कुम्हारी| आईसीएमआर- एमआरएचआरयू जीट के तत्वावधान में कुम्हारी उपस्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सिकल सेल रोग, रक्तचाप, शुगर तथा सीबीसी सहित विभिन्न तरह के जांच निःशुल्क किए गए। इस अवसर पर डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. हर्षवर्धन शेंडे, डॉ. नेहा गुरबानी, डॉ. उपेन्द्र भेले आदि मौजूद थे।


