स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हो रहा खिलवाड़ : तरुण चुघ

मुक्तसर| भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। कैंसर और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए आया फंड मोहल्ला क्लीनिक की ब्रांडिंग पर खर्च कर दिया गया। उन्होंने राज्य सरकार को नौसिखिया और नाकारा बताते हुए कहा कि किसानों की आमदनी, एमएसपी और नशा खत्म करने जैसे वादे अब तक अधूरे पड़े हैं। मुक्तसर में भाजपा नेता राजेश गोरा पठेला के आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे चुघ ने प्रेसवार्ता के दौरान कई मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि वे नशा मुक्ति के लिए पहले अपनी कैबिनेट और विधायकों का डोप टेस्ट करवाएं। इस मौके वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पंजाब प्रदेश राइस एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण बिंटा बांसल, अरविंद पठेला, संदीप गिरधर, कुलदीप भंगेवाला, स्पोक्सपर्सन अनुराग शर्मा, मुकेश सत्संगी, अमनिंदर संधू, पाला सिंह खप्पियांवाली, बिंदर सरपंच, अंगरेज उड़ांग, लोकप्रिय शर्मा,राजीव दाबड़ा, ओम प्रकाश मिड्ढा मलोट, हैप्पी डावर, अनिल वलेचा, मिंकल बजाज, अश्वनी गुंबर, राजकुमार भटेजा मेलू, केवल कृष्ण, अखिल भारती, मनीश धमीजा, नीटा तंवर, नवीन मोरवाल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *