स्व. ज्ञानी मोहन सिंह ने गुरबाणी के अनुसार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया : जोड़ासिंघा

अमृतसर | शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व कर्मचारियों की सेवा मुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने श्री हरमंदर साहिब के पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। संस्था के प्रधान बलविंदर सिंह जोड़ासिंघा ने कहा कि ज्ञानी मोहन सिंह ने सिख सिद्धांतों के प्रति गंभीरता और दृढ़ता से सेवा निभाई। संगत को गुरबाणी अनुसार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। वे हमेशा शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे। इस मौके पर जोगिंदर सिंह अदलीवाल, डॉ. रूप सिंह, मनजीत सिंह, दलजीत सिंह बेदी, परविंदर सिंह डंडी, गुरदित्त सिंह, मुख्तियार सिंह, जेठा सिंह, महिताब सिंह, हरबंस सिंह मली और बलबीर सिंह ने भी दुख जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *