गुरुद्वारा सिंह सभा, बीआरएस नगर (ई-ब्लॉक) में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की याद में श्रद्धांजलि स्वरूप कीर्तन समागम का आयोजन किया। प्रसिद्ध कीर्तनकार भाई इंदरजीत सिंह बॉम्बे वाले ने गुरबाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। उन्होंने सूरज किरण मिले जल का जल हुआ राम, जिसकी वस्त सोई ले जाएगा शब्द गायन कर संगतों को आध्यात्मिक शांति प्रदान की। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सतपाल सिंह और गुलबाहर सिंह ने रागी जत्थों को सिरोपा देकर सम्मानित किया।


