हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन आज से

12 घंटे में दिल्ली पहुंचाएगी इंदौर से निजामुद्दीन के लिए द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 अक्टूबर से चलेगी। ट्रेन सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को चलेगी। रेलवे स्पेशल किराए के साथ स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रेलवे पीआरओ खेमराज मीना के अनुसार स्पेशल दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे चलेगी। स्पेशल ट्रेन के संचालन से दीपावली के दौरान आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इंदौर-खड़की (पुणे) और महू-इंदौर-रीवा के बीच रेलवे स्पेशल ट्रेन पहले ही चला चुका है। यह रहेगा शेड्यूल यह ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्‍जैन, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं मथुरा जंक्‍शन रेलवे स्‍टेशन पर रुकेगी। ट्रेन एलएचबी रैक से चलेगी, जिसमें एक सेकंड एसी एवं 17 थर्ड एसी के कोच होंगे। (जानकारी रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *