हजारीबाग के दनुआ घाटी में पलटा कोयला लोडेड ट्रक:हादसे के बाद 10 किमी तक लगा सड़क जाम, चालक-खलासी को लगी हल्की चोट

हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में मंगलवार को कोयला लोडेड ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक के ड्राइवर और खलासी को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि सड़क पर ट्रक और कोयला के गिर जाने से करीब 10 किमी तक लंबा जाम लग गया। बिहार जाने वाली कई छोटी बड़ी गाड़ियां जाम में फंस गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शुरू की राहत कार्य इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और चोरदाहा चेकपोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने का काम शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक के चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की घाटी भी कहते हैं इसे दनुआ घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने NHAI और जिला प्रशासन से इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने और आवश्यक सुधार करने की मांग की है। पहले भी इस घाटी में हादसे की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वर्तमान में, चौपारण थाना और चोरदाहा थाने की पुलिस यातायात को सुचारू करने में जुटी हुई है। दनुआ घाटी में आए दिन होने वाले हादसों की वजह से इसे मौत की घाटी भी कहते हैं। ये भी पढ़िए चुटूपालू घाटी में गैस टैंकर पलटा, 4KM लंबा जाम:गनीमत रही गैस लीक नहीं हुई, ड्राइवर-खलासी को मामूली चोटें रामगढ़ में शुक्रवार को एक बड़ी घटना टल गई। यहां चूटूपालू घाटी में एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) लोडेड टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना हाइवा द्वारा टैंकर में पीछे से टक्कर मारने से हुई। इस हादसे में ड्राइवर-खलासी को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि टैंकर से गैस लीक नहीं हुई वरना बड़ी घटना हो सकती थी। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *