भास्कर न्यूज | हजारीबाग अरविंद कुमार राणा हजारीबाग नगर निगम के नए मेयर बने हैं। इन्हें कुल 23167 मत मिले हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरफराज अहमद को 5180 मत से हराया है। सरफराज अहमद को मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहे सरफराज अहमद को 17987 मत मिले हैं। सरफराज झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े थे। पार्टी ने इनको समर्थन नहीं दिया तब इन्होंने पार्टी से त्यागपत्र देकर चुनाव लड़ा। तीसरे स्थान पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुदेश कुमार चंद्रवंशी रहे, इन्हें 17393 मत मिले। झामुमो समर्थित उम्मीदवार विकास चौथे स्थान पर रहे। इन्हें 12453 मत मिले हैं। 2818 में हुए मेयर के पिछले चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी तिर्की लगभग 6000 वोटों से जीती थी। इन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गुंजा देवी को हराया था। मेयर पद के विजेता अरविंद कुमार राणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में हजारीबाग व्यवहार न्यायालय में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस करते हैं। चुनाव से पहले तक दैनिक अखबार में रिपोर्टिंग करते थे। बाजार समिति में बने वज्र गृह में बने काउंटिंग हाल में सुबह 8:30 बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। मुस्लिम बहुल वार्ड से गणना शुरू हुई। इसमें सरफराज अहमद ने बढ़त बनाई, लेकिन जैसे ही हिंदू बहुल वार्ड की गणना शुरू हुई, अरविंद कुमार राणा ने बढ़त बनाना शुरू किया। इनकी बढ़त अंतिम वार्ड के काउंटिंग तक जारी रही। बताते चले की जैसे-ही किसी प्रत्याशी के जीतने की घोषणा होती, समर्थक खुशी का इजहार करते हुए नारे लगाने लगते। कई स्थानों पर बम-पटाखे फोड़े गए और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। समर्थक एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां देते नजर आए। वहीं, कुछ प्रत्याशियों के समर्थक मोबाइल फोन पर लगातार अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क में बने रहे और अंदर चल रही मतगणना की हर गतिविधि की जानकारी बाहर तक पहुंचाते रहे। मतगणना स्थल के बाहर दुकानें भी सजी हुई थीं, जहां चाय-नाश्ते से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों का सामान उपलब्ध कराया जा रहा था। सुबह से शाम तक परिसर के आसपास चहल-पहल बनी रही। हजारीबाग | हजारीबाग नगर निगम चुनाव की मतगणना के लिए निर्धारित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में सुबह से ही राजनीतिक माहौल गर्म रहा। मतगणना शुरू होने से पहले ही विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी। 8 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ हो गया। परिसर के बाहर और आसपास अलग-अलग प्रत्याशियों के स्टाल लगाए गए थे, जहां उनके समर्थक एकत्र होकर पल-पल की जानकारी साझा कर रहे थे। समर्थकों में उत्साह देखते ही बन रहा था और हर राउंड की गिनती के साथ उत्सुकता बढ़ती जा रही थी। दिन 2 बजे के बाद उपमहापौर पद पर खड़े प्रत्याशियों को मिले वोट का रुझान आना शुरू हो गया। हालांकि अंतिम परिणाम लगभग 7:30 बजे आया। मीडिया के लिए अलग से कोषांग बनाया गया था मीडिया से आए हुए लोगों के लिए अलग से कोषांग बनाया गया था, जहां से पत्रकारों को आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही थी। प्रशासन की ओर से समय-समय पर अपडेट दिए जा रहे थे, ताकि किसी तरह की अफवाह न फैले। कड़ी सुरक्षा, सुव्यवस्थित व्यवस्था और उत्साही समर्थकों के बीच हजारीबाग नगर निगम चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न होती नजर आई। अपने समर्थकों के साथ जीत के बाद अरविंद कुमार। मेयर बनने के बाद बोले- मैं जनता का अरविंद मेयर पद के विजेता बनने के बाद अरविंद कुमार राणा ने कहा कि मैं जनता का अरविंद हूं। जिन्होंने मुझे वोट दिया है, उनके दरवाजे तक पहुंच कर आभार व्यक्त करूंगा। मेरे मेनिफेस्टो में शहर के विकास के लिए जो बातें कही गई है, जब तक मेरे घोषणा पत्र का एक भी कार्य पूरा पूरा नहीं होता। मेयर की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। कई स्थानों पर बम-पटाखे फोड़े गए 1 साजदा खातून 1274 2 निखत यासमीन 834 3 विजय प्रसाद 1243 4 अनिल प्रसाद 644 5 रेखा सिंह 1415 6 मितेश कुमार 707 7 रीता नाथ 8099 8 अनिता गुप्ता 1053 9 बैजनाथ राम 556 10 पाकीजा खातून 1085 11 मुरमय चाकी 836 12 निशा सिंह 809 13 विकास यादव निर्विरोध 14 प्रभा गुप्ता 638 15 अंशिका प्रिया 1378 16 मोहम्मद जमील अहमद 636 17 कुणाल चौरसिया 1031 18 रुपाली कुमारी 537 19 शीला देवी 681 20 पमिता सिंह 1390 21 वसीम अहमद 1049 22 मिताली रश्मि 1086 23 दीपक कुमार सिंह 1456 24 क्रांति देवी 1183 25 भूलन राम 589 26 मोना देवी 1167 27 सोनी छेत्री कृष्णा 1052 28 दीप रंजन 1801 29 मीना देवी प्रजापति 1216 30 शमा परवीन 1711 31 सुधा कुमारी 1001 32 मोहम्मद मुस्तकीम 971 33 मुन्नी देवी 1217 34 कैलाश कुमार 552 35 अनामिका कुमारी 1160 36 अविनाश यादव निर्विरोध


