हजारीबाग जेपी कारा में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान:परिजनों के मुलाकात के बाद किया सुसाइड, हत्या के मामले में काट रहा था सजा

हजारीबाग के जेपी केंद्रीय कारा में हत्या के सजायाफ्ता कैदी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय भैरवनाथ दरौंधी 2017 से हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।। भैरवनाथ दरौंधी धनबाद के बरवड्डा इलाके का निवासी था। जेल के प्रथम तला पर गमछे से फंदा बनाकर लटक गया
भैरवनाथ के परिजन सोमवार को ही उससे मुलाकात करने जेपी कारा आए थे। मुलाकात के बाद वे अपने घर लौट गए और कुछ समय बाद भैरवनाथ जेल के प्रथम तला पर गमछे से फंदा बनाकर लटक गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी
जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है। इसके अलावा, जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *