मुरारी सिंह| हजारीबाग शहर के बर्ड वाचर्स के लिए अच्छी खबर है कि हजारीबाग झील में पांच साल बाद विंटर माइग्रेटरी लालसर बत्तख (रेड क्रेस्टेड पोचार्ड) पहुंचे हैं। बड़ी झील में इनका जोड़ा जलकुंभी के बीच पानी में दिख रहा है। हजारीबाग के बड़े जलाशयों के साथ पांच साल पहले तक लालसर भी पहुंचते थे। झील परिसर में निर्माण कार्य और केज कल्चर (नेट में मछली पालन) की गतिविधियों के कारण विंटर विजिटर माइग्रेटरी बर्ड नहीं पहुंच रहे थे। हजारीबाग शहर के ओकनी तालाब में भी विंटर विजिटर माइग्रेटरी बर्ड पहुंचे है। यहां मलिन हंस, लालसर, कॉमन पोचार्ड और पर्पल स्वाम्पहेन पहुंचा है। तालाब चारों और आबादी से घिरा है, लेकिन काफी मात्रा में जलीय पादप हैं। ^ हजारीबाग झील में माइग्रेटरी बर्ड का फिर से पहुंचना उत्साहित करनेवाला है। 2018-19 के बाद से वाटर डिपेंडेंट माइग्रेटरी बर्ड झील नहीं आ रहे थे। शहर के जलाशय में इनका आना उत्साह जनक है।^ अमित जैन पाटनी, बर्ड वाचर, हजारीबाग। ओकनी तालाब में भी आए माइग्रेटरी


